दतिया विधायक भारती को 'भ्रष्टाचार का डोज', सीधे तिहाड़ रवाना! नरोत्तम मिश्रा के लिए अब 'वापसी की राह'

REPORTER
By -
0

 


MP: दतिया में सियासी भूचाल! कांग्रेस के मौजूदा विधायक राजेंद्र भारती, जो कुछ दिन पहले अपनी बड़ी जीत का जश्न मना रहे थे, आज 25 साल पुराने बैंक घोटाले के 'काले सच' के साथ तिहाड़ जेल के शिकंजे में हैं। दिल्ली की विशेष अदालत ने फर्जी दस्तावेजों और FD में गड़बड़ी के गंभीर आरोपों को साबित मानते हुए, भारती को दोषी ठहराया और तुरंत हिरासत में ले लिया। सजा का ऐलान अभी बाकी है, लेकिन इस फैसले ने कांग्रेस को बैकफुट पर ला दिया है, और उनकी जीत अब एक सियासी सिरदर्द बनती दिख रही है।


इस घटनाक्रम ने बीजेपी खेमे में हलचल तेज कर दी है। 2023 में इसी सीट से हारने वाले दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा के लिए अब 'वापसी की राह' साफ नजर आ रही है। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि अगर सजा 2 साल से ज्यादा की हुई, तो भारती की विधानसभा सदस्यता रद्द हो सकती है और दतिया में फिर से संग्राम (उपचुनाव) छिड़ सकता है। मिश्रा की क्षेत्र में पकड़ मजबूत है, और वे एक मजबूत दावेदार बनकर उभर सकते हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات

إرسال تعليق (0)
6 /related/default