
“रायसेन के इस गांव में सूखता तालाब अब फिर से ज़िंदा होने जा रहा है… और ये काम किसी मशीन से नहीं, बल्कि गांव के लोगों के अपने हाथों से हो रहा है!” 16 अप्रैल को सिलवानी जनपद की ग्राम पंचायत डाबरी के पिपलिया कलां में जल गंगा संवर्धन अभियान और जल संचय जन भागीदारी अभियान-2026 के तहत बड़ा जनआंदोलन देखने को मिला, जहां जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण एक साथ उतर आए और सामूहिक श्रमदान से तालाब की गाद निकासी, स्टोन पिचिंग मरम्मत, बंड सुदृढ़ीकरण, वेस्ट वेयर की सफाई और झाड़ियों को हटाने का काम शुरू किया गया, सालों से जमा गाद के कारण तालाब की जल भराव क्षमता घटती जा रही थी, लेकिन अब ग्रामीणों ने खुद जिम्मेदारी उठाते हुए 30 जून तक इस काम को पूरा करने की शपथ ली है, इस दौरान एसडीएम हर्षल चौधरी, जनपद सीईओ नीलम रायकवार, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश खरे, सरपंच भूपेंद्र ठाकुर, जनपद सदस्य विनोद शाह, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, एसडीओ सुशील गोयल, उपयंत्री मयूरी, स्वास्थ्य विभाग से इंदर सिंह, सचिव रमेश शाह, पटवारी सुशील मिश्रा के साथ वन रक्षक शरद यादव, प्रधान अध्यापक धर्मेंद्र यादव, विक्रम शाह, सर्वेश खरे, छोटेलाल शाह, सतेंद्र जैन, दुर्जन लोधी, धनराज लोधी, रामरतन लोधी, भगवत ठाकुर, रमेश यादव, अरविंद जैन, हरिराम ठाकुर, महेंद्र सिंह, देवेंद्र लोधी, रामसिंह लोधी, महताब सिंह, गनपत सिंह, राजेंद्र शाह, अमर सिंह सेन, वृंदावन विश्वकर्मा, दसरथ सिंह, पृथ्वीराज शाह, बाबूलाल ठाकुर, गोपाल ठाकुर, कल्याण यादव, गुलाब लोधी, हरिक्रेश लोधी, देवेंद्र ठाकुर, गोपाल सिंह पटवा, मोहन सिंह, रामबाबू सहित मातृ शक्ति और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और सभी ने मिलकर जल संरक्षण का संकल्प भी लिया—यानी अब पानी बचाने की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार नहीं, जनता खुद उठा रही है।


0 टिप्पणियाँ