कलेक्ट्रेट में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन संपन्न।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन की परंपरा के तहत 01 अप्रैल को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा कार्य के प्रति समर्पण को प्रेरित करना रहा।निर्धारित समय पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सभाकक्ष में एकत्रित हुए, जहां गरिमामय वातावरण में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। पूरे परिसर में देशभक्ति का उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर कलेक्टर श्री मृणाल मीना, अपर कलेक्टर श्री जीएस धुर्वे, संयुक्त कलेक्टर श्री एमआर कोल, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रदीप कौरव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से शासकीय कार्यों के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

إرسال تعليق (0)
6 /related/default