जनगणना-2027 का पहला चरण शुरू - 16 से 30 अप्रैल तक करें स्व-गणना।

बालाघाट
भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, जो 30 अप्रैल तक चलेगी। इस अवधि में नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में स्व-गणना करने की अपील की गई है।
इस प्रक्रिया के तहत आम नागरिक अपने एंड्रॉयड मोबाइल, स्मार्टफोन या वेब पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए सरकार ने एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध कराया है:
👉       https://se.census.gov.in⁠
*********************************
स्व-गणना के दौरान नागरिक अपने घर और परिवार से जुड़ी जानकारी स्वयं भर सकते हैं। इसमें दो प्रमुख श्रेणियों में डेटा एकत्र किया जाएगा—
*********************
मकान सूचीकरण  घर का स्वामित्व, निर्माण सामग्री, उपलब्ध सुविधाएं
जनसंख्या विवरण -   परिवार के सदस्यों के नाम, आयु, शिक्षा और व्यवसाय I
ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद एक विशिष्ट आईडी (Unique ID) जनरेट होगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है। यह आईडी आगामी चरण में आने वाले जनगणना कर्मचारी को दिखानी होगी, जिससे डेटा का सत्यापन आसान हो सके।
यह पोर्टल 16 भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे नागरिक अपनी मातृभाषा में भी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया बेहद सरल है और लगभग 5 मिनट में पूरी हो जाती है।
ध्यान देने योग्य बात यह है कि स्व-गणना के दौरान सभी प्रश्नों का सही उत्तर देना अनिवार्य है। दर्ज किए गए आंकड़ों का बाद में पर्यवेक्षकों द्वारा फील्ड विजिट के दौरान सत्यापन भी किया जाएगा।
01 मई से शुरू होगा दूसरा चरण, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे और स्व-गणना आईडी के आधार पर विवरण का मिलान करेंगे।
👉   इसलिए सभी नागरिकों से अपील है कि 30 अप्रैल तक स्व-गणना अवश्य करें और अपनी आईडी प्राप्त करें, ताकि जनगणना प्रक्रिया को सरल और सटीक बनाया जा सके।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved