कलश यात्रा से जल संरक्षण का संदेश, धनसुआ में 185 बोरियों का बोरी बंधान“गांव का पानी गांव में, जल है तो कल है” — जल चौपाल में लिया संकल्प ।

बालाघाट
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत म.प्र. जन अभियान परिषद, विकासखंड बालाघाट द्वारा कलेक्टर श्री मृणाल मीणा के निर्देशन में जल संरक्षण को लेकर लगातार गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम धनसुआ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति धनसुआ द्वारा जिला समन्वयक श्री सुशील बर्मन, विकासखंड समन्वयक वैजयंती कटरे एवं सीएम इंटर्नशिप के अजीत कुमार की उपस्थिति में ग्रामीण महिलाओं के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में “गांव का पानी गांव में” और “जल है तो कल है” जैसे नारों के माध्यम से पूरे गांव में जल संरक्षण का संदेश दिया गया।
भीषण गर्मी को देखते हुए घीसर्री नदी में जल स्तर बनाए रखने के उद्देश्य से श्रमदान एवं जन सहयोग से 185 बोरियों का बोरी बंधान किया गया। यह पहल जल संग्रहण बढ़ाने और भू-जल स्तर सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इस अवसर पर जल चौपाल का आयोजन भी किया गया, जिसमें जिला समन्वयक श्री सुशील बर्मन ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। पूर्व सरपंच श्री राजेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि लगातार गिरते जलस्तर को देखते हुए जल का संरक्षण समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती नीलिमा धुर्वे, पूर्व सरपंच श्री राजेंद्र सिंह ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता विनय गोयल, युवा मोटिवेटर अजय ठाकुर, समिति अध्यक्ष देवी लता ब्रम्हे, सचिव किरण पाचे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए भविष्य में जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved