डॉ. आंबेडकर जयंती _ 14 अप्रैल को जिला स्तरीय कार्यक्रम । सांदीपनि विद्यालय, बालाघाट में होगा मुख्य आयोजन।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को बालाघाट जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सांदीपनि विद्यालय, बालाघाट में दोपहर 02 बजे जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित होगा। कार्यक्रम में बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र की सांसद महोदया सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती शकुंतला डामोर के अनुसार, जिला मुख्यालय के साथ-साथ विभिन्न विकासखंडों में भी जयंती समारोह आयोजित किए जाएंगे। इनमें बैहर के आंबेडकर पार्क, बिरसा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, परसवाड़ा के आंबेडकर चौक, लांजी एवं किरनापुर जनपद पंचायत, वारासिवनी के ग्राम पंचायत रामपायली, खैरलांजी के खुर्सीपार, लालबर्रा के पनबिहरी तथा कटंगी के महकेपार शामिल हैं।
इन आयोजनों में डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन, उनके सामाजिक योगदान एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन भी किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

إرسال تعليق (0)
6 /related/default