बिरसा में NSS इकाई का सराहनीय प्रयास बंजर नदी में बोरीबंधान कर दिया जल संरक्षण का संदेश ।

REPORTER
By -
0
बिरसा / बालाघाट
शासकीय मॉडल स्कूल बिरसा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा ग्राम शाखा में आयोजित वार्षिक शिविर के अंतर्गत जनहितकारी गतिविधियों का प्रभावी संचालन किया गया। शिविर के दौरान “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत स्वयंसेवकों ने क्षेत्र की प्रमुख बंजर नदी में साफ-सफाई अभियान चलाकर जल संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया।इस अवसर पर NSS स्वयंसेवकों ने नदी में बोरीबंधान (बोरी बांध) कर जल संचयन का प्रयास किया। साथ ही ग्राम में जन-जागरूकता रैली, स्लोगन लेखन एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से “जल ही जीवन है, जल अनमोल है” का संदेश प्रसारित कर ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।विद्यालय के प्राचार्य श्री सौरभ कुमार शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण एवं पुनर्जीवन तथा आमजन में जागरूकता बढ़ाना रहा। स्वयंसेवकों ने नदी की सफाई के साथ ही हैंडपंप, कुओं एवं तालाबों की साफ-सफाई कर स्थायी जल संरक्षण की दिशा में सराहनीय योगदान दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाना बिरसा से श्री एस.एल. परते, कु. शारदा उईके एवं कु. इंद्रावती टेकाम उपस्थित रहीं। वहीं ग्राम सरपंच श्री भगवन सिंह सैयाम, समाजसेवी श्री तिलक राम बिसेन एवं श्री बुधन सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक श्री राजेश कुमार धुर्वे एवं श्री वैभव जैन भी मौजूद रहे।
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default