परफॉर्म नहीं किया तो कलेक्टर हटेंगे: सीएम मोहन यादव

REPORTER
By -
0

 

“परफॉर्म करो… वरना मैदान छोड़ना पड़ेगा!” मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गेहूं उपार्जन की समीक्षा बैठक में कलेक्टर्स को दो टूक चेतावनी दे दी है कि जो अधिकारी काम करेंगे वही मैदान में टिकेंगे, वरना बदलाव तय है। साफ संकेत है कि जल्द कई जिलों में कलेक्टर बदले जा सकते हैं। सीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालयीन समय का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए हैं। हाल ही में मंत्रालय में आकस्मिक निरीक्षण कराया गया था और अब जिलों में भी कलेक्टरों को ऐसे निरीक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सरकारी कर्मचारियों को दी गई सुविधाएं उनका अधिकार हैं, लेकिन उनसे नियम के अनुसार काम लेना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्यालयीन समय के पालन में सुधार नहीं हुआ तो प्रदेश में छह दिन का कार्य सप्ताह लागू किया जा सकता है। साथ ही परीक्षा सत्र को देखते हुए जिला अधिकारियों को स्कूल, कॉलेज, छात्रावास और विश्वविद्यालय परिसरों का आकस्मिक निरीक्षण कर परीक्षाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات

إرسال تعليق (0)
6 /related/default