काम आधा… पैसा पूरा—बेगमगंज के खजुरिया में गड़बड़ी का खेल सामने! ..


“331950 रुपए का खेल… काम जमीन पर नहीं, लेकिन पैसा पूरा साफ! अब सवाल—ये लापरवाही है या कुछ और बड़ा?” सूत्रों के मुताबिक रायसेन जिले की जनपद पंचायत बेगमगंज की खजुरिया बरामद गढ़ी ग्राम पंचायत में आंगनवाड़ी भवन निर्माण (2017–18) के नाम पर 7,18,436 रुपए आहरित किए गए, लेकिन मूल्यांकन सिर्फ 38,646 का हुआ, और 3,31,950 रुपए की गड़बड़ी सामने आई—दस्तावेज खुद बोल रहे हैं। चर्चा है कि जिम्मेदारी ग्राम रोजगार सहायक पर डाली जा रही है, जिन पर कार्य के पर्यवेक्षण में गंभीर लापरवाही का आरोप है, और कारण बताओ नोटिस जारी हो चुका है। बताने वाले बताते हैं कि मौके पर काम से ज्यादा रकम निकाली गई, यानी कागजों में विकास, जमीन पर सवाल। अब केके का सवाल—क्या ये सिर्फ एक कर्मचारी की गलती है, या फिर सिस्टम में कहीं और भी ‘सेटिंग’ की परतें छिपी हैं, जिनकी जांच अभी बाकी है?”

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.