सरंडी–खंडवा में खनिज विभाग की छापामार कार्रवाई चंदन नदी से अवैध रेत उत्खनन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। इसी क्रम में 4 फरवरी 2026 को तहसील वारासिवनी अंतर्गत चंदन नदी क्षेत्र में खनिज विभाग ने छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त किए।
उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम सरंडी–खंडवा के पास चंदन नदीसे अवैध रेत उत्खनन की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के सत्यापन हेतु खनिज विभाग का अमला मौके पर पहुंचा, जहां जांच के दौरान दो वाहन अवैध रूप से रेत उत्खनन एवं परिवहन करते पाए गए।
जप्त किए गए वाहनों में एक बिना नंबर का ट्रैक्टर (इंजन नंबर DB3009/SAE10147) तथा दूसरा ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक CG-25-E-7715 शामिल है। दोनों वाहनों को तत्काल जप्त कर पुलिस थाना वारासिवनी की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है।
खनिज विभाग के अनुसार संबंधित वाहन चालकों एवं मालिकों द्वारा किया गया यह कृत्य मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के नियम–3 का स्पष्ट उल्लंघन है। प्रकरण दर्ज कर लिया गया है तथा नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default