परीक्षा को उत्सव की तरह लें” — परीक्षा पे चर्चा में प्रधानमंत्री मोदी का छात्रों को संदेश।

REPORTER
By -
0
बालाघाट 
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 06 फरवरी को आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम “परीक्षा पे चर्चा” के माध्यम से देशभर के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से संवाद किया।  प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त रहकर आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने की प्रेरणा दी।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि परीक्षा को युद्ध नहीं बल्कि उत्सव की तरह लेना चाहिए। उन्होंने स्मार्ट स्टडी, नियमित रिवीजन, समय प्रबंधन, डिजिटल डिस्ट्रैक्शन से दूरी और मानसिक संतुलन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शांत मन और सही रणनीति से हर विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर सकता है।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बालाघाट जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में किया गया। सांदीपनी विद्यालय बालाघाट में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर श्री मृणाल मीना विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों को सुना।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा के समय तनाव को खुद पर हावी न होने दें। शांत मन, एकाग्रता और आत्मविश्वास के साथ प्रश्नपत्र हल करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा पूरे वर्ष की मेहनत का परिणाम होती है, इसलिए घबराने के बजाय पूरे मनोयोग से प्रयास करें।
कलेक्टर श्री मीना ने विद्यार्थियों के साथ अपनी यूपीएससी परीक्षा की तैयारी और सफलता के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने अनुशासन, निरंतर अभ्यास और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता को सफलता की कुंजी बताया।
इस अवसर पर सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य डॉ. युवराज रहंगडाले, उप प्राचार्य श्री साजिद मोहसिन, समाजसेवी श्री तपेश असाटी, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
“परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में नया आत्मविश्वास, सकारात्मक ऊर्जा और सफलता के प्रति दृढ़ संकल्प का संचार किया।
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default