2 फरवरी 2026 को सिलवानी के पढ़ान उपनगर में मुखबिर की सूचना पर सामान्य वनमण्डल रायसेन की टीम ने छापामार कार्यवाही की, कार्रवाई वन मण्डल अधिकारी प्रतिभा शुक्ला और उप वनमण्डलाधिकारी इन्दर सिंह बारे के निर्देशन में तथा पश्चिम सिलवानी के वन परिक्षेत्र अधिकारी महेन्द्र कुमार पालेचा के मार्गदर्शन में की गई, जहाँ मुजाहिद हुसैन के घर तलाशी में 13 नग सागौन ईमारती लकड़ी बरामद हुई जो वन क्षेत्र से काटकर लाई गई ताज़ा गीली पाई गई, मौके पर माप में 0.527 घन मीटर लकड़ी निकली जिसका बाजार मूल्य लगभग 50 हजार रुपये आँका गया, आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 47372/18 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, इस कार्रवाई में वन विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग रहा… सवाल ये है कि वन क्षेत्र से सागौन काटकर घर तक पहुँचाने की हिम्मत आखिर किस भरोसे पर हुई?

0 تعليقات