सुल्तानगंज में होली पर पुलिस की सख्त चेतावनी

REPORTER
By -
0


 “होली के नाम पर हुड़दंग किया तो सीधे कार्रवाई!” रायसेन जिले के सुल्तानगंज में इस बार पुलिस का साफ और सख्त संदेश है। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए थाना परिसर में अहम शांति बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर सुरक्षा समिति, शांति समिति, डीजे संचालक और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी श्यामराज सिंह राजपूत ने की और त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, डीजे की निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने और जुलूस मार्गों पर अनुशासन रखने जैसे मुद्दों पर स्पष्ट निर्देश दिए गए। मेडिकल ऑफिसर डॉ. संजय मीणा, स्थानीय सरपंच और जनप्रतिनिधियों ने भी सुझाव रखे और प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि जबरन रंग डालना, शराब पीकर उत्पात मचाना या शांति भंग करने की किसी भी कोशिश पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default