ऑल इंडिया देवधर ट्रॉफी: प्री-क्वार्टर फाइनल में जबलपुर ने वारासिवनी को 6 विकेट से हराया।

REPORTER
By -
0
वारासिवनी ( बालाघाट )
ऑल इंडिया देवधर ट्रॉफी 2026 क्रिकेट फेस्टिवल के दूसरे दिन रविवार को देवधर क्रिकेट क्लब वारासिवनी और जबलपुर की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जबलपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वारासिवनी को 6 विकेट से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
मैच के दौरान नगर की प्रबुद्ध महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथियों में श्रीमती स्मिता जायसवाल (पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष), श्रीमती मीनाक्षी ठाकरे, श्रीमती निर्मला परयानी, श्रीमती भारती आड़े, श्रीमती रश्मि सिंघई, श्रीमती प्रीति मिश्रा, श्रीमती नीलम वर्मा, श्रीमती रितु अग्रवाल, श्रीमती शुभा मिश्रा, श्रीमती रूबी चौरसिया, श्रीमती योगिता वर्मा, श्रीमती मनीषा पिपलेवार, श्रीमती कल्पना रुसिया, श्रीमती कमला मंडले एवं आरती मंडले शामिल रहीं।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। राष्ट्रगान के पश्चात टॉस कराकर मैच का विधिवत शुभारंभ किया गया।
  👉    32 वर्षों का यह सफर ऐतिहासिक है” —            स्मिता                      जायसवाल
*****************************
पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल (गुड्डा भैया) के संरक्षण में संचालित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के 32वें वर्ष में प्रवेश पर श्रीमती स्मिता जायसवाल ने आयोजन समिति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट की ख्याति अब दिल्ली और मुंबई तक पहुँच चुकी है तथा पूरा जिला हर वर्ष फरवरी माह का बेसब्री से इंतजार करता है।
   👉    वारासिवनी जिला बनने की पात्रता रखता है” —                        रितु अग्रवाल
*******************************
श्रीमती रितु अग्रवाल ने टूर्नामेंट की लोकप्रियता की सराहना करते हुए कहा कि जिस भव्यता और सुव्यवस्था के साथ वारासिवनी में बड़े आयोजन होते हैं, उसे देखते हुए वारासिवनी को जिला घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों और दर्शकों को अपनी शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं।
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default