19 मार्च को हट्टा में भव्य सामूहिक विवाह, व्यवस्थाओं हेतु ऑनलाइन निविदा आमंत्रित।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आगामी 19 मार्च को जनपद पंचायत बालाघाट के तत्वाधान में ग्राम पंचायत हट्टा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस सामाजिक सरोकार से जुड़े आयोजन में 100 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए प्रशासनिक तैयारियाँ तेज़ कर दी गई हैं।
कार्यक्रम के दौरान डेकोरेशन, साउंड एवं भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु इच्छुक सेवा प्रदाताओं से ऑनलाइन निविदाएँ आमंत्रित की गई हैं। निविदाएँ 14 मार्च 2026 को सायं 05:30 बजे तक एमपी टेंडर्स पोर्टल www.mptenders.gov.in� पर प्रस्तुत की जा सकती हैं।
प्राप्त ऑनलाइन निविदाओं का खुलासा 16 मार्च को दोपहर 12 बजे जनपद पंचायत कार्यालय बालाघाट में किया जाएगा। निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं शर्तें पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
उल्लेखनीय है कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ ही पात्र परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। कार्यक्रम को सफल एवं गरिमामय बनाने हेतु प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

إرسال تعليق (0)
6 /related/default