नशा-मुक्त जीवन से ही सुरक्षित भविष्य – मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

 जिला संवादाता
By -
0

नशा-मुक्त जीवन से ही सुरक्षित भविष्य – मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

नरसिंहपुर | 30 जनवरी 2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को जिले में मद्यनिषेध संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

नशा मुक्त भारत अभियान के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री पटेल ने कहा कि नशा व्यक्ति को आर्थिक, सामाजिक, शारीरिक और मानसिक रूप से खोखला कर देता है। यह सोच, संवेदना और विवेक को समाप्त कर देता है। उन्होंने कहा कि नशा-मुक्त जीवन ही स्वस्थ समाज, सशक्त परिवार और सुरक्षित भविष्य की बुनियाद है

कार्यक्रम के दौरान मंत्री पटेल ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों को नशा-मुक्ति की शपथ दिलाई। साथ ही राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन एमएएनएएस 1933 के पोस्टर का विमोचन किया गया।

इसके बाद नशा मुक्त भारत अभियान के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों की रैली को गांधी चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली सुभाष चौक होते हुए स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।

कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह, कलेक्टर रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा, जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह नागेश सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default