लालबर्रा तहसील में पेट्रोल पंपों का निरीक्षण, मूलभूत सुविधाओं की जांच।

लालबर्रा ( बालाघाट )
आम उपभोक्ताओं को पेट्रोल पंपों पर बेहतर और अनिवार्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को लालबर्रा तहसील क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण तहसीलदार श्री मयंक मिश्रा एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सुनील किरार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
निरीक्षण के दौरान भावना पेट्रोल पंप, श्री साईं पेट्रोल पंप, आराध्या पेट्रोलियम तथा खंडेलवाल पेट्रोल पंप का स्थल निरीक्षण किया गया।अधिकारियों ने यहां उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।
जांच के दौरान विशेष रूप से
वाहनों में हवा भरने की सुविधा,
परिसर की स्वच्छता,
उपभोक्ता सेवाओं की उपलब्धता
आदि व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।
निरीक्षण दल ने पेट्रोल पंप संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी अनिवार्य सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध कराई जाती रहें।
प्रशासन द्वारा बताया गया कि इस तरह के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, जिससे आम जनता को बेहतर सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.