भूमि पर अवैध खुदाई व अतिक्रमण की शिकायत, एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन।

वारासिवनी (बालाघाट)
शिवधाम मोहल्ला, वारा तहसील वारासिवनी निवासी देवेन्द्र टेकाम पिता ईश्वरी टेकाम एवं अन्य ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) वारासिवनी को ज्ञापन सौंपकर भूमि पर अवैध अतिक्रमण और खुदाई किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है।शिकायतकर्ताओं के अनुसार वारासिवनी क्षेत्र में स्थित भूमि के खसरा नंबर 661/1/1, 663/2/1, 749/1, 817/3/2, 817/4, 817/9, 817/14, 819/1, 821/1 तथा 990/1 की भूमि पर जेसीबी मशीन और ट्रैक्टरों के माध्यम से खुदाई, समतलीकरण तथा फेसिंग का कार्य किया जा रहा है। संबंधित भूमि का कुल रकबा क्रमशः 0.079, 0.032, 1.303, 0.502, 0.113, 0.150, 0.178, 0.684, 0.295 एवं 0.003 हेक्टेयर बताया गया है।
देवेन्द्र टेकाम ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि उक्त भूमि से संबंधित मामला माननीय उच्च न्यायालय, जबलपुर में विचाराधीन है। इसके बावजूद मौके पर निर्माण व समतलीकरण कार्य जारी है, जिसे उन्होंने न्यायालयीन प्रक्रिया की अवहेलना बताया है।
शिकायतकर्ताओं ने दिनांक 27 जनवरी 2026 को सौंपे गए ज्ञापन में प्रशासन से मांग की है कि संबंधित भूमि पर चल रहे खुदाई एवं अतिक्रमण कार्यों पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.