बालाघाट-वारासिवनी रोड पर बन रहे रेलवे ब्रिज निर्माण में आई तेजी 28 जनवरी से यातायात डायवर्सन प्लान लागू, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी।

REPORTER
By -
0

बालाघाट
बालाघाट-वारासिवनी मार्ग पर गर्रा रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। निर्माण कार्य को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से पूर्ण कराने तथा आम नागरिकों को असुविधा से बचाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा 28 जनवरी से आगामी आदेश तक डायवर्सन प्लान लागू किया गया है। इस संबंध में विस्तृत यातायात एडवाइजरी जारी की गई है।
    👉        🚫    यह मार्ग रहेगा पूर्णतः बंद
*************************
रानी दुर्गावती चौक से गर्रा रेलवे क्रॉसिंग होते हुए गर्रा नाका टी-पॉइंट तक सभी प्रकार का यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
👉     हल्के वाहन व यात्री बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग
बालाघाट से वारासिवनी, लालबर्रा, सिवनी जाने वाले वाहन: विश्वेश्वरैया चौक → आकाशवाणी → पावर हाउस रोड → डेंजर रोड → वैनगंगा पुल होकर आवागमन करेंगे।
   👉      वारासिवनी, लालबर्रा, सिवनी से बालाघाट आने वाले वाहन: वैनगंगा पुल → डेंजर रोड → पावर हाउस रोड → आकाशवाणी → विश्वेश्वरैया चौक होकर शहर में प्रवेश करेंगे।
इन मार्गों पर दोपहिया, हल्के चारपहिया एवं यात्री परिवहन वाहन संचालित होंगे।
   👉         भारी मालवाहक वाहनों के लिए डायवर्सन
लालबर्रा एवं सिवनी से बालाघाट आने वाले भारी वाहन: गर्रा चौक → डॉगरिया मार्ग → नेशनल हाईवे-543 → खुरसोड़ी → नवेगांव → सरेखा ब्रिज → बालाघाट
वारासिवनी से बालाघाट आने वाले भारी वाहन: नेशनल हाईवे-543 → खुरसोड़ी → नवेगांव → सरेखा ब्रिज → बालाघाट
  👉        बालाघाट से वारासिवनी, लालबर्रा, सिवनी जाने वाले भारी वाहन: अंबेडकर चौक → सेन चौक → महामृत्युंज घाट → गोंगलई → नवेगांव → खुरसोड़ी → नेशनल हाईवे-543
    👉            पुलिस की अपील
यातायात पुलिस ने नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्सन मार्गों का पालन करें, अनावश्यक रूप से बंद मार्गों पर जाने का प्रयास न करें तथा शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default