दक्षिण सामान्य वन मंडल बालाघाट में अनुभूति कार्यक्रम 2025–26 का शुभारंभ बॉटनिकल गार्डन गर्रा में विद्यार्थियों ने जाना वनों व जैव विविधता का महत्व।

बालाघाट
दक्षिण सामान्य वन मंडल बालाघाट अंतर्गत वन परिक्षेत्र वारासिवनी (सामान्य) में अनुभूति कार्यक्रम 2025–26 का शुभारंभ 6 जनवरी 2026 को कनकी वृत्त स्थित बॉटनिकल गार्डन, गर्रा (वन कक्ष क्रमांक 513) में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति, वन एवं वन्य प्राणियों के प्रति संवेदनशील बनाना तथा सतत एवं धारणीय जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत “मैं भी बाघ”, “हम हैं बदलाव” एवं “हम हैं धरती के दूत” थीम पर आधारित विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसमें शासकीय विद्यालय कनकी, गर्रा, लेण्डेझरी एवं कायदी के कक्षा 9वीं से 11वीं तक के 126 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। विद्यार्थियों को प्राकृतिक पथ भ्रमण एवं ट्रेकिंग के माध्यम से वनों का महत्व, जैव विविधता, वन्य प्राणियों के पगमार्क, विष्ठा एवं अन्य प्राकृतिक संकेतों की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री विक्की (विवेक) पटेल रहे
 विशिष्ट अतिथियों में उपवनमंडल अधिकारी कटंगी (सामान्य) श्री बी.आर. सिरसाम, वन परिक्षेत्राधिकारी वारासिवनी (सामान्य) श्री छत्रपाल सिंह जादौन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वारासिवनी श्री सुनील राणा, जिलाध्यक्ष जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन बालाघाट श्री नरेश धुवारे, ग्राम पंचायत गर्रा की पंच श्रीमती जुबैदा खान, पत्रकारगण एवं ग्राम वन समिति गर्रा के अध्यक्ष श्री महेश केकटीकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अनुभूति कार्यक्रम के अंतर्गत मास्टर ट्रेनर श्री सुरेंद्र बडीचार्य एवं अनुभूति प्रेरक श्री विनय ढौरे, श्री भवानीप्रसाद बिसेन तथा श्री सुनील मेरावी (वनरक्षक) द्वारा विद्यार्थियों को अनुभूति ब्रोशर के आधार पर फील्ड में वनों, वन्य प्राणियों, कीट-पतंगों एवं सूक्ष्म जीवों के संरक्षण एवं उनके पारिस्थितिक महत्व की जानकारी दी गई।
वन परिक्षेत्राधिकारी श्री छत्रपाल सिंह जादौन ने वन एवं वन्य प्राणियों से जुड़े रोचक एवं ज्ञानवर्धक तथ्यों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:30 बजे विद्यार्थियों के एकत्रण एवं स्वल्पाहार के साथ हुई। इसके पश्चात प्राकृतिक पथ भ्रमण, प्रशिक्षण सत्र, संवाद एवं जागरूकता गतिविधियाँ संपन्न हुईं। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को भोजन कराया गया तथा पर्यावरण हितैषी जीवनशैली अपनाने के व्यावहारिक उपायों के साथ वन एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण में जन सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में उपवनक्षेत्रपाल श्री भास्कर उके, वनरक्षकगण एवं महिला वनरक्षकों सहित समस्त वन अमले का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.