विधायक ने जताया मुख्यमंत्री का आभारसिवनी को मिली करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात

सिवनी। सिवनी विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने पर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

विधायक की मांग के अनुरूप मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अधोसंरचना योजना के अंतर्गत क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है।

स्वीकृत कार्यों में ग्राम बजरवाड़ा के रेंगानाला में वाटर स्टोरेज वियर निर्माण (199.08 लाख रुपये), फिल्टर ग्राउंड सिवनी में मिनी स्टेडियम निर्माण (157.88 लाख रुपये), छिंदवाड़ा चैक सिवनी में शंकराचार्य स्मारक निर्माण (50 लाख रुपये), ग्राम पीपरढाना के ठेल नदी पर पुलिया सह प्रोटेक्शन वॉल निर्माण (101.00 लाख रुपये) तथा ग्रामीण यांत्रिकी विभाग संभाग परिसर में बाउंड्री वॉल सह खेल मैदान निर्माण (25 लाख रुपये) शामिल हैं। 

इसके अतिरिक्त अन्य ग्रामों में भी विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है।

इस अवसर पर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि इन परियोजनाओं से सिवनी विधानसभा के विकास को मजबूती मिलेगी और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 उन्होंने सिवनी विधानसभा के नागरिकों की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.