सोनपुरी बना जल संरक्षण का उदाहरण, बोरी बंधान से बढ़ेगा भूजल स्तर।

REPORTER
By -
0
बालाघाट / बैहर
जल संचय अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, बैहर द्वारा ग्राम पंचायत सोनपुरी में बोरी बंधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
यह कार्यक्रम प्रस्फुटन ग्राम सोनपुरी में नवांकुर संस्था आर्य समाज कल्याण समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक श्री महेश पटले ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बताया कि यह मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित एक प्रदेशव्यापी जल संचय अभियान है, जिसका मुख्य उद्देश्य वर्षा जल का संरक्षण, जल स्रोतों—नदियों, तालाबों आदि—का जीर्णोद्धार तथा भूजल स्तर में वृद्धि करना है।
 उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में यह अभियान “नारी शक्ति से जल शक्ति” थीम के साथ विशेष रूप से महिलाओं की सहभागिता पर केंद्रित है। अभियान के अंतर्गत छोटे-छोटे चेक डैम, रिचार्ज पिट तथा रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग जैसी संरचनाओं के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सोनपुरी के सरपंच श्री सुनील उइके, सर्वधर्म सेवा समिति के अध्यक्ष श्री जेम्स बारिक, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक श्री सत्यनारायण राहंगडाले, डॉ. प्रभात घुले, समाजसेवी श्री अमन गौतम, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष श्रीमती ज्योति वरकडे, सचिव श्री संदीप गजभिये, प्रस्फुटन समिति दलदला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमरे सहित समिति के सदस्य सरिता मात्रे, ममता कटरे, ममता राऊत, सुनीता घुले, ताशन बाई राहंगडाले उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं विमल भावे, संतु यादव, पूर्णिमा राहंगडाले, दीपा मेश्राम, मोहित दूधमोगरा एवं अमित गौतम भी प्रमुख रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा भविष्य में ऐसे कार्य निरंतर करने का संकल्प लिया गया।
      प्रताप गेडाम - जिला क्राइम रिपोर्टर
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default