Top News

कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश — “खरीदी, परिवहन और निगरानी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं”

बालाघाट
जिला कलेक्टर श्री मृणाल मीना की अध्यक्षता में 03 दिसम्बर को जिला उपार्जन समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
 बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिले में धान उपार्जन कार्य सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से संचालित रहे, इसके लिए कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश जारी किए।
बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.के. ठाकुर, उपायुक्त सहकारिता श्री राजेश उइके, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्रतिनिधि श्री पी. जोशी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सुनील किरार, वेयरहाउस प्रबंधक श्री पटले तथा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

       धान खरीदी हेतु मुख्य निर्देश—👇

बैठक में कलेक्टर श्री मीना ने सभी खरीदी केंद्रों को निर्देशित करते हुए कहा कि—
स्लॉट बुकिंग प्रणाली को कड़ाई से लागू किया जाए, ताकि केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ न हो और किसान समयानुसार अपनी उपज बेच सकें।
किसानों से खरीदी जाने वाली धान एफएक्यू (FAQ) गुणवत्ता के निर्धारित मानकों के अनुरूप होना चाहिए।
प्रत्येक खरीदी केंद्र से खरीदी गई धान का त्वरित उठाव कर गोदामों तक सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित किया जाए।
सभी खरीदी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से सतत निगरानी रखी जाए, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
यह विशेष रूप से सुनिश्चित किया जाए कि कोई व्यापारी या बिचौलिया किसानों के नाम पर अपनी धान की बिक्री न कर पाए। यदि ऐसी गतिविधि पाई जाती है तो 
संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

कलेक्टर ने कहा कि
 धान खरीदी एक संवेदनशील प्रक्रिया है, जिसमें पारदर्शिता और तीव्रता दोनों अनिवार्य हैं। किसानों के हितों का संरक्षण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 👉    जिले में धान खरीदी की वर्तमान प्रगति

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए जिले के सभी 185 पंजीकृत केंद्रों पर 1 दिसम्बर से धान खरीदी प्रारंभ कर दी गई है। 03 दिसम्बर की शाम तक जिले में धान खरीदी की स्थिति इस प्रकार रही—
कुल खरीदी

कुल 1,507 किसानों से — 54,324 क्विंटल धान खरीदा गया।
खरीदी केंद्रवार विवरण
              गोदाम स्तर के 58 केंद्रों पर:
482 किसानों से 17,730 क्विंटल
             समिति स्तर के 127 केंद्रों पर:
1,025 किसानों से 36,594 क्विंटल
          तहसीलवार धान खरीदी का विस्तृत ब्यौरा
                   कटंगी तहसील
17 केंद्रों पर 57 किसानों से 1,937 क्विंटल की खरीदी
                किरनापुर तहसील
18 केंद्रों पर 251 किसानों से 10,569 क्विंटल
               खैरलांजी तहसील
23 केंद्रों पर 39 किसानों से 1,525 क्विंटल
                   परसवाड़ा तहसील
11 केंद्रों पर 39 किसानों से 2,100 क्विंटल
                   बालाघाट तहसील
20 केंद्रों पर 161 किसानों से 7,145 क्विंटल
                    बिरसा तहसील
12 केंद्रों पर 184 किसानों से 6,434 क्विंटल
                    लांजी तहसील
19 केंद्रों पर 89 किसानों से 3,134 क्विंटल
                    लालबर्रा तहसील
29 केंद्रों पर 401 किसानों से 12,240 क्विंटल
               वारासिवनी तहसील
21 केंद्रों पर 286 किसानों से 9,240 क्विंटल

  👉    कलेक्टर का जोर— किसान हित सर्वोपरि

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीदी प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। तौल मशीनें सुचारू रहें, बोरी उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, भुगतान समय पर हो तथा परिवहन में देरी न की जाए।
उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्रों पर आने वाले किसानों के लिए पेयजल, प्रतीक्षालय, छाया एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रखना अनिवार्य है।
कलेक्टर ने चेताया कि खरीदी प्रक्रिया में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी एवं संस्था के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
        क्राइम रिपोर्टर - प्रताप गेडाम
                   जिला बालाघाट

Post a Comment

और नया पुराने