किसानों से जबरन बोरी भरवाने पर भड़के विधायक दिनेश राय मुनमुन, खरीदी केंद्र बदलने के निर्देश

 जिला संवादाता
By -
0
Break-News-Viral



खरीदी केंद्र की अनियमितताओं पर विधायक दिनेश राय मुनमुन सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश

गोपालगंज में राष्ट्रीय एकता विशाल ईनामी दंगल में बतौर अतिथि हुए शामिल

सिवनी | सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने रविवार, 21 दिसंबर 2025 को कारीरात धान खरीदी केंद्र में व्याप्त अनियमितताओं पर कड़ी नाराजगी जताई। किसानों की शिकायत पर विधायक कातलबोड़ी सोसायटी के अंतर्गत कारीरात स्थित शिवशक्ति वेयरहाउस धान खरीदी केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने मौके पर निरीक्षण कर किसानों से सीधे संवाद किया।


निरीक्षण के दौरान किसानों ने विधायक को बताया कि खरीदी केंद्र में उनसे ही बोरी में उपज भरवाई जा रही है, बोरियों की छटाई कराई जा रही है तथा निर्धारित मात्रा से अधिक धान लिया जा रहा है। किसानों की बात सुनकर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया।

दोषी सोसायटियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो भी सोसायटी किसान बंधुओं के साथ इस प्रकार की अनियमितताएं कर रही है, उसकी मान्यता निरस्त कर खरीदी केंद्र किसी अन्य योग्य सोसायटी को सौंपा जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राष्ट्रीय एकता विशाल ईनामी दंगल में हुए शामिल
इसके पश्चात विधायक गोपालगंज में आयोजित राष्ट्रीय एकता विशाल ईनामी दंगल कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हुए। आयोजन समिति द्वारा विधायक का साफा पहनाकर एवं फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि गोपालगंज की पावन धरा पर आयोजित यह दंगल हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का सराहनीय प्रयास है। कुश्ती केवल एक खेल नहीं, बल्कि हमारी मिट्टी से जुड़ी गौरवशाली परंपरा है!

उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे पहलवानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हार–जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण आपकी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना है।

गरिमामय उपस्थिति

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, कुश्ती प्रेमी बुजुर्ग, युवा वर्ग तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और पारंपरिक रंग में रंगा नजर 
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default