वृक्षारोपण से सजेगा कॉलेज परिसर, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति बनी प्रेरणा

उपेंद्र कुमार गौतम
By -
0

 




रायसेन।विवेकानंद कॉलेज रायसेन में 23 जुलाई 2025 को एक प्रेरणादायी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसमें नगर पालिका परिषद रायसेन की अध्यक्ष श्रीमती सविता जमना सेन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री सुरेखा जाटव विधायक जमना सेन सिटी मैनेजर रानी तिवारी मनोज कुशवाहा ने स्वयं उपस्थित होकर पौधारोपण किया। उनके द्वारा अशोक, जामुन, करंजी और चंपा जैसे पर्यावरण हितैषी पौधे कॉलेज परिसर में रोपे गए।

प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि "पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है और विद्यार्थियों को इसकी आदत बचपन से ही डालनी चाहिए।"


नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन ने भी विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी समझाते हुए कहा कि “वृक्ष लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी है।”


कार्यक्रम के दौरान छात्रों में उत्साह देखने लायक था। सभी ने पौधों को गोद लेने और उनकी देखभाल करने की शपथ ली।


यह आयोजन पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और भावी पीढ़ी को हरियाली की ओर प्रेरित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास साबित हुआ।

Tags:

إرسال تعليق

0تعليقات

إرسال تعليق (0)