संविधान ही है देश का सबसे बड़ा कानून जो मानवीय मूल्यों पर बना है
सिवनी /अधिवक्ता नवेंदु मिश्र द्वारा भोपाल स्थित पुलिस ट्रैनिंग अकादेमी भौरी मे 2025 मे चयनित आरक्षकों के नवीन बैच को संविधान का प्रशिक्षण देना प्रारंभ किया है। नवेंदु मिश्र द्वारा आरक्षकों को उनके पाठ्यक्रम के अनुसार संविधान के मूल्य, संवैधानिक नागरिक अधिकार, राज्य के नीतिनिर्देशक तत्व, मौलिक कर्तव्य, पुलिस के कार्य और नागरिकता से जुड़े विषयों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही व्यवहारिक पुलिस कार्यों की चुनौतियों पर भी संवाद किया गया।
अधिवकता नवेंदु मिश्र वर्ष 2022 से पुलिस अकादमी मे लगातार आने वाले अनेक बैचों को प्रशिक्षण देते या रहे है। अकादमी मे आने वाले डीएसपी, एस आई, कांस्टेबल आदि के नवीन व पदोनत होने वाले अधिकारियों को संविधान का प्रशिक्षण नवेंदु मिश्र द्वारा दिया जा चुका है। वे केवल भौरी मे ही नहीं अपितु देश के अलग अलग सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर नागरिकों मे संविधान की समझ और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने की दिशा मे काम रहे है।
नवेंदु मिश्र द्वारा अब तक अपने इस सफर मे लगभग 1000 से अधिक आरक्षकों, 100 से अधिक एस आई, एवं 50 से अधिक डीएसपी रैंक के पुलिस अधिकारियों को संविधान का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके साथ ही देश भर मे नवेंदु द्वारा लगभग 2000 से ज्यादा नागरिकों व नागरिक समूहों को संविधान की व्यावहारिक समझ के साथ जोड़ा जा चुका है।