लांजी पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, आत्मीय स्वागत के बाद बीमारी प्रभावित ग्राम कोरका के लिए रवाना।

REPORTER
By -
0
अभयवाणी
बालाघाट/लांजी
 29 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 29 अगस्त को लांजी पहुंचे। उनके आगमन पर प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायक श्री राजकुमार कर्राहे, श्री गौरव सिंह पारधी, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की सदस्य श्रीमती मौसम हरिनखेड़े, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री भगतसिंह नेताम, पूर्व मंत्री श्री रामकिशोर कांवरे एवं श्री गौरीशंकर बिसेन, पूर्व विधायक श्री रमेश भटेरे सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर कमिश्नर श्री धनंजय सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री ललित शाक्यवार, उपमहानिरीक्षक श्री विनीत जैन, कलेक्टर श्री कुमार सत्यम, पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में नागरिक मुख्यमंत्री की एक झलक पाने और उनका स्वागत करने के लिए मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सुदाम खाड़े तथा आयुक्त जनसंपर्क श्री मनीष सिंह भी लांजी पहुंचे हैं।
बीमारी प्रभावित ग्राम कोरका के लिए रवाना
लांजी में स्वागत के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बिरसा विकासखंड के बीमारी से प्रभावित ग्राम कोरका के लिए रवाना हो गए। उनके दौरे को प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा तथा प्रभावित परिवारों से संवाद की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बालाघाट दौरा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों से जुड़ा है। उनके कोरका पहुंचने को लेकर प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की गई हैं।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default