नक्सल प्रभावित बोंदारी में विकास की नई सुबह, मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद।

REPORTER
By -
0
अभयवाणी
प्रहलाद गजभिये ( जिला संवाददाता बालाघाट )
बालाघाट
 नक्सल प्रभावित रहे ग्राम बोंदारी में शनिवार को विकास की नई उम्मीद दिखाई दी, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहली बार किसी मुख्यमंत्री के रूप में यहां पहुंचे और बैगा समुदाय सहित ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। ग्रामीण महिलाओं ने तिलक लगाकर मुख्यमंत्री को राखी बांधी और उनका आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए पशुपालन, आवास, चिकित्सा, शिक्षा, वन विभाग के सहयोग, रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाने के साथ पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाए।
   👉    .बालाघाट के विकास के लिए 225 करोड़ के                            . कार्यो की घोषणा
************************************
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए 225 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की। इनमें सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों के साथ रोजगार और आजीविका के अवसरों के विस्तार पर जोर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे के बाद बालाघाट विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। सरकार का लक्ष्य क्षेत्र में स्थायी शांति के साथ सामाजिक और आर्थिक विकास को गति देना तथा हर गांव और परिवार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।
पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलेंगे पायलट प्रोजेक्ट
मुख्यमंत्री ने आजीविका और अधोसंरचना विकास के लिए पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने के निर्देश दिए। स्थानीय संसाधनों और जरूरतों के अनुसार पशुपालन, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन तथा वन आधारित आजीविका जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देकर ग्रामीणों की आय बढ़ाने पर जोर दिया गया। सफल पायलट प्रोजेक्ट को अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जाएगा।
बीमारी से मृत बच्चों के परिवारों को 2.20-2.20 लाख की सहायता
मुख्यमंत्री ने बीमारी से मृत बच्चों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि प्रभावित परिवारों को 2.20-2.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से पोषण, स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह करते हुए कहा कि स्वस्थ और शिक्षित परिवार ही मजबूत समाज की आधारशिला हैं।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, सांसद श्रीमती भारती पारधी, मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल, मुख्यमंत्री के सचिव सुदाम खाड़े, आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह, संभागायुक्त धनंजय सिंह, अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य भगतसिंह नेताम, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य मौसम बिसेन, विधायकगण संजय उइके, मधु भगत, राजकुमार कर्राहे, गौरव सिंह पारधी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कांवरे, पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन, कलेक्टर कुमार सत्यम, पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
             अभयवाणी न्यूज बालाघाट
             👆👆👆👆👆👆👆👆
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default