कमजोर हालत में मिला बाघ शावक, कान्हा में रेस्क्यू कर क्वारंटाइन सेंटर में उपचार जारी।

REPORTER
By -
0
अभयवाणी न्यूज
बालाघाट
कान्हा टाइगर रिजर्व की मुक्की रेंज में 27 अगस्त को गश्त के दौरान वन अमले को एक बाघ शावक अकेले और अत्यधिक कमजोर अवस्था में विचरण करते मिला। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में रेस्क्यू टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शावक को सुरक्षित रेस्क्यू किया।
रेस्क्यू के बाद कान्हा टाइगर रिजर्व के वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संदीप अग्रवाल ने शावक का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया। परीक्षण में शावक अत्यधिक शारीरिक रूप से कमजोर पाया गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, कई दिनों से पर्याप्त आहार अथवा शिकार उपलब्ध नहीं होने के कारण उसकी यह स्थिति बनी होने की संभावना है।
शावक को चिकित्सकीय देखभाल और सतत निगरानी के लिए मुक्की स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है, जहां वन्यजीव चिकित्सक की देखरेख में उसका उपचार एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण जारी है।
वन विभाग द्वारा शावक के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य में सुधार के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई तय की जाएगी।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default