राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसएसपी महाविद्यालय वारासिवनी में युवा कनेक्ट कार्यक्रम।

REPORTER
By -
0
अभयवाणी न्यूज
प्रहलाद गजभिये ( जिला संवाददाता बालाघाट)
वारासिवनी / बालाघाट
राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर शासकीय शंकर साव पटेल कला, वाणिज्य एवं विधि महाविद्यालय वारासिवनी में गुरुवार को देशव्यापी युवा कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशालय मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ भोपाल एवं मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार हुआ।
कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.एस. गेड़ाम के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम प्रभारी कृष्णा पराते के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक प्रदीप जायसवाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में मिलिंद नागपुरे एवं राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी कुलदीप पटले शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। इस दौरान राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत आयोजित युवा कनेक्ट संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, खेल हस्तियों एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों से संवाद किया।
मुख्य अतिथि प्रदीप जायसवाल ने कहा कि युवाओं को खिलाड़ी की भावना के साथ जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और अनुशासन का भी महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि युवा खेल भावना को जीवन में अपनाकर देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी कुलदीप पटले का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन तहसील स्तर पर माय भारत के वालंटियर शशांक डोंगरे ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
              अभयवाणी न्यूज बालाघाट
                  👆👆👆👆👆👆
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default