सावधान! भीमगढ़ बांध के खुले दो गेट, वैनगंगा का जलस्तर बढ़ने की चेतावनी।

REPORTER
By -
0
       अभयवाणी   
प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट)
बालाघाट 
 सिवनी जिले की संजय सरोवर परियोजना (भीमगढ़ बांध) का जलस्तर निर्धारित सीमा के करीब पहुंचने पर प्रशासन ने बांध के दो गेट खोल दिए हैं, जिसके चलते वैनगंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए बालाघाट जिला प्रशासन ने नदी किनारे और निचले क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।
कार्यपालन यंत्री, बांयी तट नहर संभाग केवलारी द्वारा जारी सूचना के अनुसार 31 जुलाई को सुबह 11:30 बजे भीमगढ़ बांध के गेट क्रमांक 5 एवं 6 को एक-एक मीटर तक खोला गया। दोनों गेटों से कुल 265 क्यूमेक (लगभग 9,340 क्यूसेक) पानी वैनगंगा नदी में छोड़ा जा रहा है। वर्तमान में बांध का जलस्तर 516.85 मीटर दर्ज किया गया है, जिसे नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पानी छोड़े जाने के कारण वैनगंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में नदी किनारे बसे गांवों और निचले इलाकों के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। नागरिकों से नदी में प्रवेश नहीं करने, नदी किनारे अनावश्यक आवाजाही से बचने तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से परहेज करने की अपील की गई है।
जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों और स्थानीय प्रशासन को लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक कलेक्ट्रेट बालाघाट कंट्रोल रूम के दूरभाष 07632-240102 पर संपर्क कर सकते हैं।
         👉        अभयवाणी की राय         👈
प्राकृतिक आपदा से बचाव का सबसे बड़ा उपाय समय पर सतर्कता है। प्रशासन की चेतावनी को गंभीरता से लें, अफवाहों से बचें और नदी-नालों के आसपास अनावश्यक जोखिम न उठाएं। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।
                    अभयवाणी न्यूज बालाघाट
                         👆👆👆👆👆
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default