वन विभाग के लापरवाह कर्मचारी अधिकारियों पर जल्द कार्यवाही हो, CCF सिवनी को पहुंची शिकायत, कार्यवाही का आश्वासन

REPORTER
By -
0
नरसिंहपुर वन विभाग के लापरवाह कर्मचारी अधिकारियों पर होगी कार्यवाही - सिवनी C. C. F
नरसिंहपुर- मादा बाघिन के शिकार पर लंबे समय से जांच अटकी है कि आखिर नरसिंहपुर के करेली वन परिक्षेत्र अंतर्गत बाघिन का शिकार कहाँ हुआ? 

छि़डवाडा वन विभाग ने आरोपियों को गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन बाघिन का शिकार किस तरह कहाँ किया अभी तक स्पष्ट प्रेसवार्ता कर जानकारी नहीं दी जा रही है जिससे बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर बाघिन के शिकार की पूरी सच्चाई क्यों नरसिंहपुर वन विभाग द्वारा छुपाई जा रही है? सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार कुछ नाकेदार शराब के नशे में ड्युटी पर ही नही जाते और कुछ डिप्टी रेंजर महिनों अपनी बीट पर ही निरीक्षण करने नही जाते जिन पर नरसिंहपुर डीएफओ को जल्द कार्यवाही करना चाहिए 

उक्त संबंध में सिवनी मुख्य वन संरक्षक से बात हुई तो उन्होंने जल्द लापरवाह कर्मचारी अधिकारियों पर कार्यवाही की बात कही, अब देखना होगा कि नरसिंहपुर के लापरवाह कर्मचारी अधिकारियों पर कब तक गाज गिरती है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default