बालाघाट में ‘माई भारत’ अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न युवाओं ने खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली और जनकल्याणकारी योजनाओं को नजदीक से समझा।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के MY Bharat (माई भारत) पोर्टल के अंतर्गत बालाघाट जिले में पांच दिवसीय पायलट अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम (Experiential Learning Program-ELP) का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), रबी विपणन वर्ष की तैयारियों तथा खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना था।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी युवाओं को विभागीय गतिविधियों की जमीनी समझ विकसित करने के लिए विभिन्न स्थलों का भ्रमण कराया गया। उन्होंने गोंगलाई वेयरहाउस, खुर्सोड़ी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान तथा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, खुर्सोड़ी का दौरा किया। भ्रमण के दौरान युवाओं को खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के संचालन, हितग्राहियों तक खाद्यान्न पहुंचाने की प्रक्रिया तथा विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी के समन्वय से सभी गतिविधियों का समयबद्ध संचालन किया गया। अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में खाद्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विशेष रूप से कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सुनील किरार, श्री पहल सिंह वलाड़ी तथा एजी-3 श्री उत्सव वर्मा ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।
समापन अवसर पर जी.एस. धुर्वे ने प्रतिभागी युवाओं को प्रमाण-पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम ने युवाओं को प्रशासनिक व्यवस्था, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और जनकल्याणकारी योजनाओं की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default