रामपायली बस स्टैंड पर प्याऊ की पहल_भीषण गर्मी में राहगीरों को मिल रही राहत।जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत CMCLDP छात्राओं और ग्रामीणों का सराहनीय प्रयास।

REPORTER
By -
0
रामपायली / बालाघाट
भीषण गर्मी के इस दौर में जहां तापमान लगातार बढ़ रहा है, वहीं विकासखंड वारासिवनी के अंतर्गत रामपायली बस स्टैंड स्थित शारदा मंदिर के पास राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से ठंडे पानी की प्याऊ की व्यवस्था की गई है। 
       👉   यह सराहनीय पहल जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत CMCLDP छात्रा संध्या पटले एवं सविता चोपकर द्वारा ग्रामीणजनों के सहयोग से की गई है।
  👉    इस पहल के माध्यम से बस स्टैंड से गुजरने वाले यात्रियों, मजदूरों एवं आमजन को ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें भीषण गर्मी में बड़ी राहत मिल रही है। स्थानीय लोगों ने इस सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए इसे मानवता की सच्ची सेवा बताया।
              👇प्रेरणादायक संदेश👇
"राहगीर जब थक जायेगा,
             तप्ती धूप की मार खायेगा।
प्याऊ की शीतल मटकी उसे,
         अपनापन सा महसूस कराएगा।।"
 👉    इस अवसर पर CMCLDP छात्रा संध्या पटले ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत यह प्रयास लोगों को गर्मी से राहत देने के साथ-साथ समाज में सेवा भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default