प्रतिबंध के बावजूद नलकूप खनन, प्रशासन की सख्ती—थानेगांव में मशीन जब्त। भू-जल संरक्षण के लिए लागू प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर।

REPORTER
By -
0
वारासिवनी / बालाघाट
 प्रतिबंध के बावजूद नलकूप खनन किए जाने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई की है। वारासिवनी तहसील क्षेत्र के ग्राम थानेगांव में अवैध रूप से नलकूप खनन करते पाए जाने पर मशीन को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलीप पिता उदय लाल ठाकरे द्वारा अपने खेत में नलकूप खनन कराया जा रहा था, जबकि पूरे जिले में भू-जल स्तर को बनाए रखने के लिए इस पर प्रतिबंध लागू है। सूचना मिलते ही तहसीलदार श्री सुरेश उपाध्याय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान प्रतिबंध के बावजूद खनन कार्य जारी पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नलकूप खनन मशीन को जब्त कर लिया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भू-जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसानों से नियमों का पालन करने और जल संरक्षण में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई है।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default