पेट्रोल, डीजल व एलपीजी को लेकर अफवाह न फैलाएं — कलेक्टर व एसपी ने किया निरीक्षण।

बालाघाट
जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है। आमजन से अपील की गई है कि इन आवश्यक वस्तुओं की कमी को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं।
मृणाल मीना कलेक्टर एवं आदित्य मिश्रा पुलिस अधीक्षक ने देर रात मोती तालाब के पास स्थित पेट्रोल पंप एवं बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों से चर्चा कर उन्हें अनावश्यक पेट्रोल न भरवाने की समझाइश दी।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है और सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है, इसलिए नागरिक अनावश्यक भीड़ न करें और शांति बनाए रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved