-नवीन सत्र से पूर्व विद्यार्थियों को नई पाठ्यपुस्तकों से कराया गया अवगत।

REPORTER
By -
0
वारासिवनी / बालाघाट
वारासिवनी जनपद पंचायत वारासिवनी अंतर्गत ग्राम पंचायत लडसड़ा के प्राथमिक शाला में आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों के तहत प्रवेश उत्सव से पूर्व विद्यार्थियों को नई पाठ्यपुस्तकों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को समझाया कि नई किताबें उनके ज्ञानवर्धन में किस प्रकार सहायक होंगी। साथ ही विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने और पुस्तकों का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों में नई पुस्तकों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि विकसित करना तथा उन्हें नए सत्र के लिए मानसिक रूप से तैयार करना है।
विद्यालय में आयोजित इस गतिविधि से बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ और वे आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए उत्साहित नजर आए।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default