शासकीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए होली से पहले बड़ा झटका या तोहफा?

 


शासकीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए होली से पहले बड़ा झटका या तोहफा? अरे नहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तो कमाल कर दिया - प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% से बढ़ाकर सीधे 58% कर दिया, यानी 3% की अतिरिक्त बढ़ोतरी! लेकिन सवाल ये उठता है कि केंद्र ने तो ये बढ़ोतरी महीनों पहले कर दी थी, फिर मध्य प्रदेश सरकार इतना इंतजार क्यों करवाया? खैर, अब होली का ये तोहफा कम नहीं - अप्रैल 2026 (मई में मिलने वाले वेतन) से 58% डीए मिलेगा, जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का एरियर मई 2026 से शुरू होकर 6 समान किश्तों में दिया जाएगा, और पेंशनर्स को भी जनवरी 2026 से 58% महंगाई राहत का फायदा मिलेगा! केके रिपोर्टर पूछता है - क्या ये बढ़ोतरी महंगाई के हिसाब से काफी है या और इजाफे की जरूरत है? फिर भी, सभी शासकीय कर्मचारियों, पेंशनर्स और प्रदेशवासियों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं - रंगों की तरह जीवन रंगीन हो, खुशियां बरसें!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved