1 करोड़ पकड़कर 80 लाख में छोड़ा: गुना पुलिस की रहस्यमयी 'सौदागिरी'!

REPORTER
By -
0


MP: गुना में पुलिस की वर्दी पर दाग लगाने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है! धरनावदा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-46 पर रूठियाई चौकी पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने गुजरात के एक जीरा कारोबारी की स्कॉर्पियो कार (GJ 05 RK 9351) से करीब एक करोड़ रुपये की भारी-भरकम नकदी बरामद की। लेकिन आरोप है कि वरिष्ठ अधिकारियों को अंधेरे में रखकर, थाना स्तर के पुलिसकर्मियों ने कारोबारी के साथ 'सांठगांठ' कर ली और कथित तौर पर 20 लाख रुपये की 'डील' के बाद उसे 80 लाख रुपये के साथ जाने दिया। मामला तब और नाटकीय हो गया जब गुजरात के एक आईपीएस अधिकारी का फोन आने के बाद पुलिस को कथित तौर पर लिए गए 20 लाख रुपये भी वापस करने पड़े। इस पूरे 'सेटलमेंट' के खेल से महकमे में हड़कंप मच गया है। हालांकि, गुना एसपी अंकित सोनी ने मामले की गहन जांच के आदेश दे दिए हैं और गाड़ी के मालिक ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है, लेकिन जांच के बाद ही हाईवे पर हुए इस रहस्यमयी लेनदेन की असली सच्चाई सामने आ पाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default