28 जनवरी को बैहर रोड बालाघाट स्थित होटल तौकीर बिरयानी और सिवनी बिरयानी एंड होटल में निरीक्षण किया गया। रेस्टोरेंट के सामने साफ-सफाई दिखाई देने के बावजूद किचन में अत्यंत गंदगी पाई गई। निरीक्षण में निम्न गंभीर खामियां सामने आईं—
फर्श टूटा और गंदा
दीवारें चिकनाई और मैल से भरी
काले और गंदे बर्तन
बासी सब्जियां संग्रहीत
मकड़ी के जाले
गंदगी से भरे फ्रिज
बिना हाइजीन के काम करते कर्मचारी
आवश्यक दस्तावेजों का अभाव
इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए दोनों प्रतिष्ठानों का खाद्य पंजीयन निलंबित कर व्यवसाय तत्काल बंद कराया गया। 'साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत प्रकरण तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
तिरोड़ी में भी कार्रवाई, मिष्ठान दुकानों से नमूने
तिरोड़ी में सत्कार होटल पर अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य निर्माण पाए जाने पर प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। यहां से दही और पेड़ा के नमूने जांच हेतु भेजे गए।
वहीं बीकानेर मिष्ठान, तिरोड़ी से खोवा और बर्फी के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए तथा अनियमितताओं के लिए सुधार सूचना नोटिस जारी किया गया।
👉 अनाज दुकानों और डेयरियों की जांच
गुजरी, बालाघाट स्थित अनाज दुकानों से दाल, चना, मटर और अन्य खाद्यान्नों के 15 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद अमानक पाए जाने पर संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।
इसके अतिरिक्त चलित खाद्य प्रयोगशाला (एमएफटीएल) द्वारा बालाघाट एवं वारासिवनी क्षेत्र की डेयरियों से दूध, दही, पनीर, खोवा एवं मिठाई सहित 75 नमूनों की जांच की गई।
👉 जन-जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित
रेलवे स्टेशन रोड, बालाघाट स्थित बाहुबली रेस्टोरेंट के सामने खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को खाद्य मिलावट की पहचान और उससे बचाव के उपाय बताए गए।
👉 .अधिकारियों की अपील
इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री योगेश डोंगरे एवं श्रीमती गीता टांडेकर उपस्थित रहे। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल स्वच्छ एवं मानक खाद्य पदार्थों का ही उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट या गंदगी की शिकायत विभाग को तत्काल दें।
0 टिप्पणियाँ