29 जनवरी को जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए विशेष शिविर जिला चिकित्सालय बालाघाट के डीईआईसी में होगा आयोजन।

बालाघाट
कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप के मार्गदर्शन में भारत शासन की महत्वाकांक्षी योजनाराष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत 29 जनवरी को जिला चिकित्सालय बालाघाट परिसर स्थित डीईआईसी (District Early Intervention Centre) में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर स्वास्थ्य विभाग बालाघाट के तत्वावधान में आयोजित होगा।
           👉  विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं
****************************

सीएमएचओ डॉ. उपलप ने बताया कि यह शिविर जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए रहेगा। इसमें मेट्रो हॉस्पिटल, जबलपुर के शिशु हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. के. एल. उमा माहेश्वर अपनी सेवाएं देंगे।
जिले के 10 विकासखंडों से चिन्हांकित लगभग 100 हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को शिविर में बुलाया गया है। इसके अतिरिक्त ऐसे बच्चे भी शिविर में आ सकते हैं जिन्हें हृदय संबंधी समस्या है या जिनकी पूर्व में हृदय सर्जरी हो चुकी है। उनका फॉलोअप भी किया जाएगा।
शिविर में सभी बच्चों की निःशुल्क ईको जांच की जाएगी। शिविर की तैयारियों की जिम्मेदारी जिला शीघ्र हस्तक्षेप प्रबंधक राजाराम चक्रवर्ती को सौंपी गई है।
आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
जिला शीघ्र हस्तक्षेप प्रबंधक आरबीएसके श्री चक्रवर्ती ने अभिभावकों से अपील की है कि शिविर में आते समय बच्चे से संबंधित निम्न दस्तावेज अवश्य साथ लाएं।
पुरानी ईको रिपोर्ट (यदि उपलब्ध हो)
           जन्म प्रमाण पत्र
बच्चे की फोटो
             आधार कार्ड / वोटर आईडी
राशन कार्ड
                  समग्र आईडी
आयुष्मान कार्ड
           या अन्य कोई दस्तावेज जिसमें बच्चे का नाम दर्ज हो।
हृदय रोग के संभावित लक्षण
**********************
सिविल सर्जन डॉ. निलय जैन ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य जनसामान्य को हृदय रोग के प्रति जागरूक करना भी है। बच्चों में निम्न लक्षण दिखाई देने पर हृदय रोग की आशंका हो सकती है:
होंठों का नीला पड़ना
खेलते समय जल्दी थक जाना
             माथे पर अधिक पसीना आना
बार-बार सर्दी, खांसी, बुखार
          वजन न बढ़ना या उम्र अनुसार शारीरिक विकास न होना।
दूध पीते समय छोटे बच्चों के माथे पर पसीना आना
            सांस फूलना या तेज सांस चलना
चक्कर आना, बेहोशी या कमजोरी
         नाखूनों का फैलना या जीभ का पीला पड़ना
शारीरिक गतिविधियों में असामान्यता
ऐसे किसी भी लक्षण के दिखाई देने पर बच्चे की जांच अवश्य करानी चाहिए।
    👉         संपर्क जानकारी
शिविर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभिभावक जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र, जिला चिकित्सालय परिसर बालाघाट में संपर्क कर सकते हैं:
📞 07632-313710
📞 248060
📱 09340320828
समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.