1 दिसम्बर से समर्थन मुल्य पर धान खरीदी शुरू - किसानो को मिलेगा 2369 रुपये प्रति क्विटल का लाभ ।

REPORTER
By -
0
                                                     
बालाघाट  किसानों को उचित मूल्य दिलाने और उनकी उपज को सुरक्षित विपणन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी के लिए व्यापक एवं सुनियोजित व्यवस्थाएँ लागू कर रही है। इसी क्रम में बालाघाट जिले में भी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु प्रशासन की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

👉          खरीदी केंद्रों का निर्धारण एवं तैयारी पूर्ण

कलेक्टर श्री मृणाल मीना द्वारा जिले के सभी विकासखंडों में धान खरीदी के लिए केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। प्रत्येक केंद्र पर निम्न प्रमुख व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं—

 👉      तौल कांटों का सत्यापन एवं अपग्रेडेशन

उपज भंडारण हेतु गोदामों की मरम्मत व सफाई

परिवहन व्यवस्था के लिए समितियों को निर्देश जारी

खरीदी कार्य की निगरानी हेतु नोडल अधिकारीयों की नियुक्ति

किसानों को समय पर पर्ची उपलब्ध कराने के लिए टोकन सिस्टम

 .  👉 उपज की जांच के लिए क्वालिटी चेक लैब

धान खरीदी की अवधि
प्रारंभ : 01 दिसंबर 2025
समापन : 20 जनवरी 2026
इस अवधि में जिले के पंजीकृत किसान अपनी उपज निर्धारित खरीद केंद्रों पर बेच सकेंगे।
समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल ।

प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2369 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। यह मूल्य किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है, जिससे उन्हें बाजार उतार-चढ़ाव से होने वाली हानि से बचाया जा सके।

   👉    किसानों के हित में प्रशासन की पहल

प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि—
खरीदी केंद्रों पर लंबी कतारें न लगें,
किसानों को समय पर भुगतान मिले,
किसी भी तरह की दलाली, कटौती या अवैध वसूली न हो,

खरीदी कार्य पूरी तरह पारदर्शी और किसान हितैषी हो।


इसके अलावा, किसानों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय तथा शेड जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई गई हैं।

         👉          किसानों में उत्साह

समर्थन मूल्य पर खरीदी की घोषणा के बाद जिले के किसानों में उत्साह का वातावरण है। यह कदम न केवल उनकी आय को सुरक्षित करेगा, बल्कि उन्हें भविष्य की फसल तैयार करने के लिए आर्थिक संबल भी प्रदान करेगा।

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे खरीदी केंद्रों पर निर्धारित तिथि और समय पर ही अपनी उपज लेकर आएँ तथा खरीदी से संबंधित सभी दस्तावेज अपने साथ रखें।
        क्राइम रिपोर्टर - प्रताप गेडाम

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default