पन्ना नगरी में दीपावली का भव्य आयोजन — किशोर जी, प्राणनाथ और बलदाऊ मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पन्ना। दीपावली के पावन अवसर पर आज पन्ना नगरी के प्रमुख धार्मिक स्थलों — किशोर जी मंदिर, प्राणनाथ मंदिर एवं बलदाऊ मंदिर — में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों भक्तों की भीड़ ने दीपावली का आनंद उत्साहपूर्वक मनाया।
विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालु मोनियों के साथ नाचते-गाते नजर आए और पूरे शहर का माहौल भक्ति से सराबोर हो गया। शासन-प्रशासन और नगर पालिका के अधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा, जिसके कारण मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाएँ बेहद सुचारू और सुव्यवस्थित रहीं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दीपावली के इस पवित्र दिन जो भी व्यक्ति सच्चे मन से अपनी मनोकामना मांगता है, भगवान अवश्य उसे पूरा करते हैं। श्रद्धालुओं ने अनुभव किया कि आज के दिन मानो स्वयं भगवान आसमान से उतरकर पन्ना नगरी में विराजमान हो गए हों।
मंदिरों में खीर और केला प्रसाद की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी। सभी आगंतुकों को ससम्मान प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया गया।
— मोहन खटीक, अभय वाणी न्यूज़ रिपोर्टर, पन्ना (मध्य प्रदेश)