पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना-डोंगरमाली शिविर में किसानों को किया गया जागरूक, लाभार्थियों का हुआ पंजीयन |

REPORTER
By -
0
 
डोंगरमाली / बालाघाट
 प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को वितरण केंद्र डोंगरमाली अंतर्गत पंचायत भवन में जागरूकता एवं लाभार्थी पंजीयन शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशानुसार आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) वारासिवनी श्री कार्तिकेय जायसवाल (आईएएस) ने की।
शिविर में कार्यपालन अभियंता श्री बाबूलाल भैना, सरपंच श्री मनोज लिल्हारे (डोंगरमाली), श्री कैलाश नगपूरे (बिठोड़ी), श्री चुन्नीलाल भुजाड़े (लावणी), सहायक अभियंता श्री राहुल तुरकर, कनिष्ठ अभियंता श्री मनोज ठाकरे सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
अनुविभागीय अधिकारी श्री कार्तिकेय जायसवाल ने किसानों एवं ग्रामीणों से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भरता के साथ बिजली खर्च में कमी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यपालन अभियंता श्री बाबूलाल भैना ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सोलर संयंत्र स्थापित होने के बाद हितग्राहियों को 25 से 30 वर्षों तक बिजली उत्पादन का लाभ मिलेगा। साथ ही पहले पांच वर्षों तक अधिकृत वेंडर द्वारा बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के संयंत्र का रखरखाव एवं आवश्यक मरम्मत की जाएगी।
उन्होंने बताया कि सोलर संयंत्र पर किया गया निवेश लगभग तीन से चार वर्षों में वसूल हो जाता है, जिसके बाद उपभोक्ताओं को लंबे समय तक लगभग नि:शुल्क बिजली का लाभ मिलता है। योजना के अंतर्गत 1 किलोवाट क्षमता के संयंत्र पर 30 हजार रुपये, 2 किलोवाट पर 60 हजार रुपये तथा 3 किलोवाट क्षमता पर 78 हजार रुपये तक की शासकीय सब्सिडी प्रदान की जाती है। यह राशि संयंत्र स्थापना के लगभग एक माह के भीतर हितग्राही के बैंक खाते में जमा कर दी जाती है।
श्री भैना ने बताया कि यदि किसी हितग्राही को बैंक ऋण प्राप्त करने या अधिकृत वेंडर के चयन में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे सीधे विद्युत विभाग से संपर्क कर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
शिविर में लगभग 60 लोगों ने सहभागिता की। उपस्थित किसानों एवं नागरिकों ने योजना की जानकारी प्राप्त की तथा बड़ी संख्या में लाभ लेने के लिए रुचि व्यक्त करते हुए पंजीयन कराया। 
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default