मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

REPORTER
By -
0
             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट )
बालाघाट / बैहर
बैहर मुख्य मार्ग पर भरवेली के समीप मानेगांव के पास मंगलवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई।मृतकों की पहचान गोविंद मर्सकोले (40), प्रकाश चौरे (44) और धानेश्वर मर्सकोले आयु 23 के रूप मे हुई ।
जानकारी के अनुसार रात करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गोविंद मर्सकोले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रकाश चौरे और धानेश्वर मर्सकोले को जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान दोनों ने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। इस दर्दनाक हादसे से भरवेली और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है तथा स्थानीय लोगों ने दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
     👉    अभयवाणी न्यूज़ की टिप्पणी    👈
तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी हर दिन परिवारों की खुशियां छीन रही है। सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हर वाहन चालक की साझा जिम्मेदारी है।
                  समाचार पत्र
                        👆
        
Tags:

إرسال تعليق

0 تعليقات

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

6 /related/default