किरनापुर जनपद की 10 ग्राम पंचायतों में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित ।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
जनपद पंचायत किरनापुर की 10 ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों और वित्तीय लेन-देन में कथित अनियमितताओं की शिकायतों के बाद जिला पंचायत प्रशासन ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया है। जांच टीम को एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, ग्राम कोसमी निवासी संजय अजीत द्वारा कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को शिकायत सौंपकर आरोप लगाया गया था कि विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों के नाम पर फर्जी बिल लगाए गए, मद परिवर्तन कर राशि का उपयोग किया गया तथा कर मद की राशि में भी अनियमितता बरती गई। शिकायत में ग्राम सुसवा , बेलगांव, देवगांव , मौदा, धड़ी , दत्ता , बुढ़ी, अकोला, पीपलगांव खुर्द, मंगोलीकला सहित अन्य पंचायतों में पंद्रहवें वित्त आयोग की राशि के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया गया है। 
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देश पर किरनापुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने चार सदस्यीय जांच दल गठित किया है। टीम में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश तिवारी, सहायक यंत्री टी.पी. परते, खंड पंचायत अधिकारी बेनेश्वर बिसेन पंचायत समन्वय अधिकारी बी.एस. सैयाम को शामिल किया गया है।
जांच दल संबंधित पंचायतों के अभिलेखों, निर्माण कार्यों, वित्तीय दस्तावेजों और शिकायत में लगाए गए आरोपों का परीक्षण करेगा। रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा।
मामले को लेकर संबंधित पंचायतों में हलचल का माहौल है। अब यह देखना होगा कि जांच में शिकायतों की पुष्टि होती है या नहीं तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default