आंगनवाड़ी से प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश के लिए बच्चों को किया गया प्रेरित । बच्चों को मिला लाभ, प्राथमिक शिक्षा की ओर बढ़ा कदम।

वारासिवनी / बालाघाट
महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार 24 मार्च को ग्राम कटंगटोला, तहसील वारासिवनी, जिला बालाघाट के आंगनवाड़ी केंद्र में विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती साधना राऊत, सहायिका श्रीमती आशा भीवगड़े, ग्राम पंचायत सिंगोड़ी (कटंगटोला) की सरपंच श्रीमती एमकला बोपचे, उपसरपंच प्रभा सहारे सहित पंचगण, गर्भवती एवं धात्री महिलाएं उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता साधना राऊत एवं सरपंच एमकला बोपचे द्वारा बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य 5 से 6 वर्ष आयु के बच्चों को आंगनवाड़ी से प्राथमिक विद्यालय में सहज रूप से स्थानांतरित करना एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र में साफ-सफाई एवं आकर्षक सजावट की गई। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही अभिभावकों के साथ बच्चों की शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास को लेकर संवाद भी किया गया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved