बस हड़ताल टली, यात्रियों को बड़ी राहत


“रुकिए! क्या 2 मार्च से प्रदेश की बसें सच में थमने वाली थीं?” जी हाँ, प्रदेशभर में प्रस्तावित बस हड़ताल ने हजारों यात्रियों की चिंता बढ़ा दी थी, लेकिन अब बड़ी राहत की खबर है। बस ऑपरेटरों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद हड़ताल वापस लेने का फैसला कर लिया है। विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान किया गया था और आशंका थी कि यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी, मगर चर्चा के बाद सकारात्मक आश्वासन मिलने पर ऑपरेटरों ने अपना निर्णय बदल दिया। यानी 2 मार्च से बस सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी और फिलहाल यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Copyright (c) 2020 abhaywani All Right Reseved