एचपीवी टीकाकरण में बालाघाट जिला प्रदेश में प्रथम, 20 मार्च तक लक्ष्य पूरा करने का प्रयास ।

बालाघाट
। । महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान में बालाघाट जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप ने बताया कि जिले में 14 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाने के लिए कुल 15 हजार 541 बालिकाओं का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान 28 फरवरी से प्रारंभ किया गया है।
अभियान के अंतर्गत 08 मार्च तक 14.48 प्रतिशत बालिकाओं का टीकाकरण किया जा चुका है, जिसके साथ ही बालाघाट जिला प्रदेश के सभी जिलों में प्रथम स्थान पर है। वहीं खरगोन जिला 12.65 प्रतिशत टीकाकरण के साथ दूसरे स्थान पर और मुरैना जिला 10.12 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है।
सीएमएचओ डॉ. उपलप ने बताया कि जिले को 30 मार्च तक लक्ष्य पूरा करने का समय दिया गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान को तेजी से आगे बढ़ाते हुए 20 मार्च तक ही लक्ष्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बालिकाओं का टीकाकरण कर रही हैं।
👉   समाचार विज्ञापन हेतु सम्पर्क करे ।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.