“क्या आपके गांव के अस्पताल में सच में मिल रही है बेहतर स्वास्थ्य सुविधा… या सिर्फ कागज़ों में?” रायसेन जिले के खरबई में उप स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण हुआ, कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ एचएन मांडरे खुद मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान मरीजों से सीधे इलाज और सुविधाओं की हकीकत जानी गई। उपस्थिति पंजी चेक की गई, दवाओं की उपलब्धता पर सवाल किए गए और रोज आने वाले मरीजों की संख्या का आकलन किया गया। स्वास्थ्य अमले को सख्त निर्देश दिए गए कि समय पर ड्यूटी अनिवार्य है और किसी भी मरीज को परेशानी नहीं होनी चाहिए। डिलीवरी प्वाइंट का भी निरीक्षण हुआ, जहां इस वर्ष अब तक 14 प्रसव दर्ज किए गए हैं। सीएमएचओ ने स्वच्छता बनाए रखने और शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। प्रशासन का दावा है—बेहतर स्वास्थ्य सेवा हर नागरिक का अधिकार है, और लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी।